पहले पति को देती नींद की गोली.. फिर देवर के साथ मनाती थी रंगरलियां, सामने आई दिलदहला देने वाली घटना
MP Crime News: पति-पत्नी का रिश्ता काफी पवित्र और विश्वासयुक्त माना जाता है। लेकिन कई बार पति-पत्नी अवैध प्रेम संबंधों के कारण इस रिश्ते को शर्मसार (MP Crime News) कर देते हैं। देशभर में ऐसे रोजाना कई मामले सुनने को मिलते हैं। एक ऐसी ही दिलदहला देने वाली घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आई हैं। जहां एक पत्नी ने अपने देवर से अवैध प्रेम संबंधों के चलते अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में कई बड़े खुलासे किए। आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
पहले पति को देती नींद की गोली..
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना ग्वालियर के पनिहार इलाके की बताई जा रही हैं। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या को अंजाम दे दिया। बता दें महिला का अपने रिश्ते में देवर के साथ प्रेम हो गया। महिला अपने पति को दूध में नींद की गोलियां डालकर पिला देती। जब वह घरी नींद में होता तो वो अपने प्रेमी को बुलाकर उसके साथ रंगरलियां मनाती। लेकिन एक दिन उसने सिर्फ एक नींद की गोली डाली जिसके कारण उसके पति की नींद खुल गई और वो महिला प्रेमी के साथ रंगरलियां मनाती पकड़ी गई।
सामने आई दिलदहला देने वाली घटना:
इस घटना के बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले उसके हाथ-पैर बांधे और फिर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसे बिजली के करंट लगाए गए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार दिया और फिर हादसा बताकर मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन मृतक के पिता की एक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और हत्या का खुलासा किया।
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।