Bikaner Lok Sabha Seat: भाजपा के अर्जुनराम के सामने कांग्रेस के गोविन्द, जानिए बीकानेर सीट का पूरा समीकरण

Bikaner Lok Sabha Seat

Bikaner Lok Sabha Seat: जयपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। राजस्थान में 2 चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण में 19 अप्रैल को और दूसरे चरण में यानी 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। भाजपा और कांग्रेस ने राजस्थान की कई सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। हम लगातार आपको राजस्थान की सभी सीटों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे राजस्थान की बीकानेर सीट (Bikaner Lok Sabha Seat) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां….

भाजपा ने अर्जुन राम मेघवाल को बनाया प्रत्याशी:

बीकानेर से भाजपा ने एक बार फिर अर्जुन राम मेघवाल को प्रत्याशी बनाया है। अर्जुन राम मेघवाल इस समय देश के दिग्गज नेताओं में शुमार है। उन्हें पीएम मोदी के सबसे करीबी नेताओं में गिना जाता है। इस समय उनके पास कानून मंत्री का जिम्मा है। हाल ही में राजस्थान के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी की। इसमें बीकानेर से एक बार फिर अर्जुन राम मेघवाल को उम्मीदवार बनाया है। साल 2009 से अर्जुन राम बीकानेर की सीट से चुनाव जीत रहे है।

अर्जुन राम मेघवाल का राजनीतिक करियर:

एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुकात रखने वाले अर्जुन राम मेघवाल का राजनीतिक करियर साल 2009 से ही शुरू हुआ। अर्जुन राम मेघवाल ने पिछले 15 साल में अपना राजनीतिक कद काफी ऊँचा किया है। देशभर में उन्हें एक बड़े दलित नेता के रूप में पहचान मिली है। किसी भी राज्य में चुनाव होते है तो भाजपा उन्हें प्रचार के लिए जरूर भेजती है। अर्जुन राम मेघवाल हमेशा धोती-कुर्ता और सिर पर पगड़ी लगाए नज़र आते है। वे पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री, केंद्रीय जल संसाधन, गंगा विकास मंत्री समेत कई अन्य पदों पर रह चुके हैं।

बीकानेर सीट का पूरा समीकरण:

राजस्थान की इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। पिछले कई सालों से इस सीट पर भाजपा का ही कब्जा रहा है। अर्जुन राम मेघवाल इस सीट से जीत की हैट्रिक लगा चुके है। इस बार उनके पास जीतकर संसद जाने का चौथी बार मौका है। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के तहत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर कई समीकरण किए लेकिन अर्जुन राम मेघवाल के आगे कोई टिक नहीं पाया। कांग्रेस के लिए इस सीट से जीतना किसी करिश्मे से कम नहीं होगा।

साल 2019 का चुनाव परिणाम:

बीकानेर सीट से अर्जुन राम मेघवाल लगातार चौथी बार प्रत्याशी नियुक्त किए गए है। यह सीट कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। अर्जुन राम मेघवाल ने यहां से 2009, 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज की। बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के अर्जुन राम मेघवाल को कुल 657,743 मत मिले थे। जबकि कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल को 3,93,662 वोट मिले थे। ऐसे में अर्जुन राम मेघवाल ने बड़े अंतर से इस सीट पर कब्जा जमाया।

बीकानेर में कांग्रेस गोविंद के भरोसे:

इस की सीट 2009 से अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। ऐसे में इस सीट पर बीजेपी का दबदबा पिछले 15 साल से बना हुआ है। इस बार कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता गोविंद राम मेघवाल को उम्मीदवार बनाया है। गोविंद राम मेघवाल इससे पहले राज्य सरकार में बतौर मंत्री अपनी जिम्मेदारी निभा चुके है। बीकानेर क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। लेकिन उनके सामने भाजपा ने अपने सबसे मजबूत नेता को मैदान में उतारा है।

बीकानेर लोकसभा में आती है 8 विधानसभाएं:

बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभाएं आती हैं। इसमें अनूपगढ़ (एससी), खाजूवाला (एससी), बीकानेर पश्चिम, बीकानेर पूर्व, कोलायत, लूणकरणसर, डूंगरगढ़ और नोखा शामिल है। इस सीट पर करीब 23.7 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति की है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र में 18 लाख 49 हजार से ज्यादा मतदाता थे। इनमें से 978122 पुरुष मतदाता और 873490 महिला वोटर थे।

यह भी पढे़: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा, बोले एनडीए में हमारे साथ हुई नाइंसाफी

Khaskhas Benefits: गर्मियों में खाएं खसखस के बीज, शरीर रहेगा ठंडा
Khaskhas Benefits: गर्मियों में खाएं खसखस के बीज, शरीर रहेगा ठंडा
By Preeti Mishra
Vitamin D Deficiency: इन लक्षणों से पहचाने शरीर में विटामिन डी की कमी को, ऐसे करें दूर
Vitamin D Deficiency: इन लक्षणों से पहचाने शरीर में विटामिन डी की कमी को, ऐसे करें दूर
By Preeti Mishra
Dry Fruits to Avoid in Summer: गर्मियों में भूलकर भी ना करें इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन, जानिये क्यों
Dry Fruits to Avoid in Summer: गर्मियों में भूलकर भी ना करें इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन, जानिये क्यों
By Preeti Mishra
मांग में सिंदूर लगाए नई-नवेली दुल्हन बन दिखीं आरती सिंह, यहां देखें तस्वीरें
मांग में सिंदूर लगाए नई-नवेली दुल्हन बन दिखीं आरती सिंह, यहां देखें तस्वीरें
By Anjali Soni
इन फिल्मों से बनाया सामंथा रुथ प्रभु ने अपना नाम, जन्मदिन के खास अवसर पर देखें लिस्ट
इन फिल्मों से बनाया सामंथा रुथ प्रभु ने अपना नाम, जन्मदिन के खास अवसर पर देखें लिस्ट
By Anjali Soni
यहां देखे सबसे बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म ‘रामायण’ की पूरी स्टार कास्ट की लिस्ट
यहां देखे सबसे बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म ‘रामायण’ की पूरी स्टार कास्ट की लिस्ट
By Juhi Jha
Kulthi Dal Benefits: खाली पेट कुल्थी दाल का सेवन होता है बहुत फायदेमंद, किडनी स्टोन में बहुत लाभदायक
Kulthi Dal Benefits: खाली पेट कुल्थी दाल का सेवन होता है बहुत फायदेमंद, किडनी स्टोन में बहुत लाभदायक
By Preeti Mishra
Mullein Tea Benefits: जानिये क्या है मुल्लेन चाय और इसके अनिगनत फायदे
Mullein Tea Benefits: जानिये क्या है मुल्लेन चाय और इसके अनिगनत फायदे
By Preeti Mishra
OTT India is the country’s first hybrid Over-The-Top (OTT) Platform, which not only revives original, creative material, but also incorporates digital technology into Indian content.
Download Our Apps
Copyright @2023  All Right Reserved – Designed and Developed by Sortd
Khaskhas Benefits: गर्मियों में खाएं खसखस के बीज, शरीर रहेगा ठंडा Vitamin D Deficiency: इन लक्षणों से पहचाने शरीर में विटामिन डी की कमी को, ऐसे करें दूर Dry Fruits to Avoid in Summer: गर्मियों में भूलकर भी ना करें इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन, जानिये क्यों मांग में सिंदूर लगाए नई-नवेली दुल्हन बन दिखीं आरती सिंह, यहां देखें तस्वीरें इन फिल्मों से बनाया सामंथा रुथ प्रभु ने अपना नाम, जन्मदिन के खास अवसर पर देखें लिस्ट यहां देखे सबसे बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म ‘रामायण’ की पूरी स्टार कास्ट की लिस्ट Kulthi Dal Benefits: खाली पेट कुल्थी दाल का सेवन होता है बहुत फायदेमंद, किडनी स्टोन में बहुत लाभदायक Mullein Tea Benefits: जानिये क्या है मुल्लेन चाय और इसके अनिगनत फायदे