Chandrayaan 3 Mission : सक्सेस लैंडिंग के बाद लैंडर ने शुरू किया काम, चांद की पहली तस्वीरें आईं सामने…

Chandrayaan 3 Mission ISRO Lander Vikaram Sent First Image of Moon after landed Successfully
Chandrayaan 3 Mission ISRO Lander Vikaram Sent First Image of Moon after landed Successfully

Chandrayaan 3 Mission : इसरो द्वारा भेजा गया चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan 3 Mission) सफल हो गया है। चांद की सतह पर पहुंचते ही लैंडर ने काम करना शुरू कर दिया है। भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। 23 अगस्त 2023 को शाम 6:04 बजे लैंडिंग का समय तय किया गया और उसी समय इसरो ने इतिहास रच दिया और चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की। इस बीच अब चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3 Mission) ने लैंडिंग के बाद चंद्रमा की सतह की पहली तस्वीर भेजी है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

दरअसल, इसरो ने लैंडिंग के बाद लैंडर की पहली तस्वीर साझा की है। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘चंद्रयान-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित हुआ। नीचे उतरते समय ली गई लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे की तस्वीरें यहां दी गई हैं।

देश में जश्न का माहौल

इससे पहले चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने सटीक समय पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इससे देश में खुशी का माहौल है। बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। इस बीच ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसरो वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब सूर्य और शुक्र से जुड़े मिशनों की बारी है।

यह भी पढ़ें – Chandrayaan 3 Landed : बहन धरा ने चंदा मामा को बांधी राखी, चांद पर सफल लैंडिंग के बाद भारत ने रचा इतिहास..

बड़े-बड़े देशों ने भारत का माना लोहा

वहीं दुनिया के वैज्ञानिक और बड़े देश उनकी इस प्रतिभा का लोहा मान रहे हैं। नासा ने भी इस लिंक के लिए इसरो को बधाई दी है। नासा के साथ-साथ दुनिया की अन्य प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसियों ने भी बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। यह मिशन इसलिए भी खास है क्योंकि चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा है। अभी तक कोई भी देश यह इतिहास नहीं बना पाया है।

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

एक्टिंग छोड़ अब पॉलिटिक्स में दिखेंगी ‘अनुपमा’, रुपाली गांगुली ने किया BJP ज्वाइन
एक्टिंग छोड़ अब पॉलिटिक्स में दिखेंगी ‘अनुपमा’, रुपाली गांगुली ने किया BJP ज्वाइन
By Anjali Soni
Dry Fruits for Vitamin B12: विटामिन बी12 की है कमी, इन ड्राई फ्रूट्स को करें डाइट में शामिल
Dry Fruits for Vitamin B12: विटामिन बी12 की है कमी, इन ड्राई फ्रूट्स को करें डाइट में शामिल
By Preeti Mishra
Cucumber  Side Effects :  सावधान! अत्यधिक खीरा का सेवन कर सकता है आपको बहुत बीमार
Cucumber Side Effects : सावधान! अत्यधिक खीरा का सेवन कर सकता है आपको बहुत बीमार
By Preeti Mishra
Khaskhas Benefits: गर्मियों में खाएं खसखस के बीज, शरीर रहेगा ठंडा
Khaskhas Benefits: गर्मियों में खाएं खसखस के बीज, शरीर रहेगा ठंडा
By Preeti Mishra
Vitamin D Deficiency: इन लक्षणों से पहचाने शरीर में विटामिन डी की कमी को, ऐसे करें दूर
Vitamin D Deficiency: इन लक्षणों से पहचाने शरीर में विटामिन डी की कमी को, ऐसे करें दूर
By Preeti Mishra
Dry Fruits to Avoid in Summer: गर्मियों में भूलकर भी ना करें इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन, जानिये क्यों
Dry Fruits to Avoid in Summer: गर्मियों में भूलकर भी ना करें इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन, जानिये क्यों
By Preeti Mishra
मांग में सिंदूर लगाए नई-नवेली दुल्हन बन दिखीं आरती सिंह, यहां देखें तस्वीरें
मांग में सिंदूर लगाए नई-नवेली दुल्हन बन दिखीं आरती सिंह, यहां देखें तस्वीरें
By Anjali Soni
इन फिल्मों से बनाया सामंथा रुथ प्रभु ने अपना नाम, जन्मदिन के खास अवसर पर देखें लिस्ट
इन फिल्मों से बनाया सामंथा रुथ प्रभु ने अपना नाम, जन्मदिन के खास अवसर पर देखें लिस्ट
By Anjali Soni
OTT India is the country’s first hybrid Over-The-Top (OTT) Platform, which not only revives original, creative material, but also incorporates digital technology into Indian content.
About Company
Download Our Apps
Copyright @2023  All Right Reserved – Designed and Developed by Sortd
एक्टिंग छोड़ अब पॉलिटिक्स में दिखेंगी ‘अनुपमा’, रुपाली गांगुली ने किया BJP ज्वाइन Dry Fruits for Vitamin B12: विटामिन बी12 की है कमी, इन ड्राई फ्रूट्स को करें डाइट में शामिल Cucumber Side Effects : सावधान! अत्यधिक खीरा का सेवन कर सकता है आपको बहुत बीमार Khaskhas Benefits: गर्मियों में खाएं खसखस के बीज, शरीर रहेगा ठंडा Vitamin D Deficiency: इन लक्षणों से पहचाने शरीर में विटामिन डी की कमी को, ऐसे करें दूर Dry Fruits to Avoid in Summer: गर्मियों में भूलकर भी ना करें इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन, जानिये क्यों मांग में सिंदूर लगाए नई-नवेली दुल्हन बन दिखीं आरती सिंह, यहां देखें तस्वीरें इन फिल्मों से बनाया सामंथा रुथ प्रभु ने अपना नाम, जन्मदिन के खास अवसर पर देखें लिस्ट