Gudi Padwa 2024 Date: क्यों और कैसे मनाया जाता है गुड़ी पड़वा पर्व, जानें इसका महत्व

Gudi Padwa 2024 Date:

Gudi Padwa 2024 Date: भारत में हर तीज त्यौहार का अलग और विशेष महत्व  (Gudi Padwa 2024FDate) होता है। जहां एक तरफ होली, दिवाली जैसे त्यौहार पूरे देश में समान रूप से मनाए जाते है वैसे ही कुछ ऐसे त्यौहार भी होते है जो विशेष क्षेत्रों व राज्यों में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के सा​थ मनाया जाता है। इन्हीं में से एक है गुड़ी पड़वा का त्यौहार, जो विशेष रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा को संवत्सर पड़वो के नाम से भी जाना जाता है। यह त्यौहार हर साल मुख्य रूप से चैत्र महीने की नवरात्रि के दिन मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते है इस साल कब मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा का त्यौहार और क्या है इसका महत्व :-

गुड़ी पड़वा का अर्थ:-

Gudi Padwa 2024 Date:

गुड़ी पड़वा का अर्थ विजय ध्वज है। इस दिन घरों में लोग सुख समृद्धि की कामना करते हुए विजय ध्वज फहराते है और विजय के प्रतीक के रूप में गुड़ी सजाई जाती है। यह पर्व महाराष्ट्र के साथ साथ तेलंगाना,कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी मनाया जाता हैं। यह दो शब्दों से मिलकर बना है। जिसमें ‘गुड़ी’ का अर्थ भगवान ब्रह्मा का ध्वज व प्रतीक और पड़वा का अर्थ चंद्रमा के चरण का पहला दिन से है। गुड़ी पाड़वा के बाद रबी की फसल की कटाई की जाती है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है।

कैसे मनाया जाता है गुड़ी पड़वा का पर्व:-

Gudi Padwa 2024 Date:

गुड़ी पड़वा के दिन लोग अपने घर की साफ सफाई करते है। इसके बाद घर के मुख्य द्वार को रंगोली से सजाया जाता है। इसके बाद आम के पत्तों से बना हुआ बंधनवार घर के मुख्य द्वार पर लगाया जाता है। इस दिन महिलाएं घर के बाहर गुड़ी यानी झंडा लगाती है। माना जाता है कि गुड़ी की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। ​इस दिन महिलाएं घर में किसी बर्तन पर स्वास्तिक चिंह बनाकर उसको रेशम के कपड़े में लपेट कर रखा जाता है। इस दिन सुबह सूर्यदेव की पूजा और सुंदरकांड, रामरक्षा स्रोत और देवी भगवती के मंत्रों का जाप करने की भी परंपरा है। इस दिन कई प्रकार के अलग अलग व्यंजन बनाए जाते है। लेकिन इस दिन मुख्य रूप से महाराष्ट्रियन व्यंजन पूरन पोली बनाई जाती है। इस साल गुड़ी पड़वा का शुभ त्यौहार 09 अप्रैल, मंगलवार को मनाया जाएगा।

गुड़ी पड़वा का महत्व :-

Gudi Padwa 2024 Date:

गुड़ी पड़वा को कई जगहों पर अलग अलग रूप में देखा जाता है। जैसे कई जगहों पर गुड़ी पड़वा को नए वर्ष के शुरूआत के रूप मे देखा जाता है। वहीं कई जगहों पर माना जाता है कि इसी दिन से सतयुग की शुरुआत भी हुई थी। वहीं महाराष्ट्र में इसे मनाने के पीछे का कारण मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की युद्ध में विजय से है। मान्यता है कि छत्रपति शिवाजी के युद्ध विजयी होने के बाद गुड़ी पड़वा का त्यौहार मनाया गया था। वहीं कुछ जगहों पर रबी की फसलों की कटाई के प्रतीक के रूप में इसे देखा जाता है।

यह भी देखें:- Holi Celebration in India: भारत के इन राज्यों में अनोखे अंदाज में मनाया जाता है होली का त्यौहार

एक्टिंग छोड़ अब पॉलिटिक्स में दिखेंगी ‘अनुपमा’, रुपाली गांगुली ने किया BJP ज्वाइन
एक्टिंग छोड़ अब पॉलिटिक्स में दिखेंगी ‘अनुपमा’, रुपाली गांगुली ने किया BJP ज्वाइन
By Anjali Soni
Dry Fruits for Vitamin B12: विटामिन बी12 की है कमी, इन ड्राई फ्रूट्स को करें डाइट में शामिल
Dry Fruits for Vitamin B12: विटामिन बी12 की है कमी, इन ड्राई फ्रूट्स को करें डाइट में शामिल
By Preeti Mishra
Cucumber  Side Effects :  सावधान! अत्यधिक खीरा का सेवन कर सकता है आपको बहुत बीमार
Cucumber Side Effects : सावधान! अत्यधिक खीरा का सेवन कर सकता है आपको बहुत बीमार
By Preeti Mishra
Khaskhas Benefits: गर्मियों में खाएं खसखस के बीज, शरीर रहेगा ठंडा
Khaskhas Benefits: गर्मियों में खाएं खसखस के बीज, शरीर रहेगा ठंडा
By Preeti Mishra
Vitamin D Deficiency: इन लक्षणों से पहचाने शरीर में विटामिन डी की कमी को, ऐसे करें दूर
Vitamin D Deficiency: इन लक्षणों से पहचाने शरीर में विटामिन डी की कमी को, ऐसे करें दूर
By Preeti Mishra
Dry Fruits to Avoid in Summer: गर्मियों में भूलकर भी ना करें इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन, जानिये क्यों
Dry Fruits to Avoid in Summer: गर्मियों में भूलकर भी ना करें इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन, जानिये क्यों
By Preeti Mishra
मांग में सिंदूर लगाए नई-नवेली दुल्हन बन दिखीं आरती सिंह, यहां देखें तस्वीरें
मांग में सिंदूर लगाए नई-नवेली दुल्हन बन दिखीं आरती सिंह, यहां देखें तस्वीरें
By Anjali Soni
इन फिल्मों से बनाया सामंथा रुथ प्रभु ने अपना नाम, जन्मदिन के खास अवसर पर देखें लिस्ट
इन फिल्मों से बनाया सामंथा रुथ प्रभु ने अपना नाम, जन्मदिन के खास अवसर पर देखें लिस्ट
By Anjali Soni
OTT India is the country’s first hybrid Over-The-Top (OTT) Platform, which not only revives original, creative material, but also incorporates digital technology into Indian content.
Download Our Apps
Copyright @2023  All Right Reserved – Designed and Developed by Sortd
एक्टिंग छोड़ अब पॉलिटिक्स में दिखेंगी ‘अनुपमा’, रुपाली गांगुली ने किया BJP ज्वाइन Dry Fruits for Vitamin B12: विटामिन बी12 की है कमी, इन ड्राई फ्रूट्स को करें डाइट में शामिल Cucumber Side Effects : सावधान! अत्यधिक खीरा का सेवन कर सकता है आपको बहुत बीमार Khaskhas Benefits: गर्मियों में खाएं खसखस के बीज, शरीर रहेगा ठंडा Vitamin D Deficiency: इन लक्षणों से पहचाने शरीर में विटामिन डी की कमी को, ऐसे करें दूर Dry Fruits to Avoid in Summer: गर्मियों में भूलकर भी ना करें इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन, जानिये क्यों मांग में सिंदूर लगाए नई-नवेली दुल्हन बन दिखीं आरती सिंह, यहां देखें तस्वीरें इन फिल्मों से बनाया सामंथा रुथ प्रभु ने अपना नाम, जन्मदिन के खास अवसर पर देखें लिस्ट