उम्मीदों का बजट; जानिए CM गेहलोत के बड़े ऐलान

आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा में गहलोत सरकार अपने कार्यकाल का 5 वां बजट पेश कर चुकी है। यह बजट गहलोत कार्यकाल का आखिरी बजट था। चुनावी साल में आ रहा ‘बचत, राहत और बढ़त’ विषय वाला यह बजट युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित था। गहलोत ने गुरुवार को बजट को अंतिम रूप दिया था। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘बचत, राहत और बढ़त… लाएगा राजस्थान का बजट। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की बचत राहत बढ़त की सुनिश्चितता के संकल्प के साथ बजट 2023 को अंतिम रूप प्रदान किया। 
राजस्थान के बजट 2023-24 में कई घोषणाओं आम जनता को ध्यान में रखते हुए की गई है जो इस प्रकार है-
  • राजस्थान के 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा।
  • राजस्थान में चिरंजीवी योजना में इलाज के लिए दस लाख से बढ़ाकर 25 लाख हुई बीमा राशि।
  • महिलाओं को सिलाई मशीन के लिए पांच -5000
  • जयपुर में राजीव गांधी एवियशन
  • रिसर्च करने वाले छात्रों को 30000 की  आर्थिक मदद
  • 500 करोड़ का युवा विकास
  • 75 किलोमीटर तक छात्र-छात्राएं सरकारी बसों में निशुल्क यात्राएं कर सकेंगे
  • छात्राओं को सरकार देगी इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन
  • मिड डे मील : स्कूलों में अब रोजाना दूध मिलेगा बच्चों को
  • 30 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती होगी
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1000 रुपए की गई।
  • प्रतापगढ़, जालोर एवं राजसमंद में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे
  • चिरंजीवी योजना में दुर्घटना बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए की गई
  • चिंरजीवी योजना में प्रति परिवार 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा
  • 1000 इंग्लिश मीडियम स्कूल और खोले जाएंगे,100 मेगा रोजगार मेले लगाए जाएंगे

रोडवेज के बेड़े में 1 हजार नई बसें शामिल होंगी
रोडवेज के बेड़े में 1 हजार नई बसें शामिल होंगी। राजस्थान सिटी बस कॉर्पोरेशन बनाया जाएगा। 1 करोड़ NFSA परिवारों के लिए प्रतिमाह मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना। पैकेट में 1-1 किलो दाल, चीनी, नमक, 1 लीटर खाद्य तेल और मसाले मिलेंगे। 3000 करोड़ रुपये का खर्च वहन होगा। मिड डे मील के तहत अब बच्चों को रोजाना दूध मिलेगा। स्काउट गाइड को रोडवेज में निःशुल्क यात्रा। महिलाओं को रोडवेज में 50% की छूट दी गई है। 
सफाई कर्मचारियों को बजट में तोहफा
30 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती की घोषणा की है। कुछ दिनों पहले सफाई कर्मचारियों ने भर्ती की मांग की थी। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश में सड़क दुर्घटना में प्रतिवर्ष 10000 मौत होती है। स्टेट रोड सेफ्टी इंस्टीट्यूट का गठन जैसे ठोस कदम। जिला स्तर पर रोड सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन होगा। बाल वाहनों और बसों में अनिवार्य रूप से कैमरे लगेंगे। देशभर में चर्चित चीरंजीवी योजना का दायरा बढ़ाया। लाभार्थियों को 10 लाख के बजाय 25 लाख का फ्री ट्रीटमेंट मिलेगा। इसके साथ ही EWS श्रेणी के परिवारों को नि:शुल्क ट्रीटमेंट मिलेगा। 
RUHS में रिहैबिलिटेशन सेंटर बनेगा
मिलावटखोरों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।  उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 250 से ज्यादा फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद सृजित हो चुके हैं। जिला स्तर पर भी फूड सिक्योरिटी और सेफ्टी ऑफिसर पदों का सृजन होगा। सेंटर फॉर पोस्ट कोविड-19 रिहैबिलिटेशन सेंटर बनेगा। RUHS में रिहैबिलिटेशन सेंटर बनेगा। राजस्थान वेंचर केपिटल फंड में बढ़ोतरी की। 250 करोड़ के फंड की घोषणा की है। सीएम गहलोत ने कहा-अभी तो ट्रेलर है. युवाओं को मुख्यमंत्री गहलोत ने तोहफा दिया। 
प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप मिलेगी
गहलोत के बजट से युवाओं का भविष्य संवरेगा। प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप मिलेगी. मुख्यमंत्री गहलोत ने बालिकाओं को स्कूटियों की संख्या प्रतिवर्ष 20000 से 30,000 करने की घोषणा की।  मुख्यमंत्री गहलोत ने ‘19000 करोड़ का महंगाई राहत पैकेज की घोषणा की। प्रदेश में नई युवा नीति आएगी. 500 करोड़ का युवा कल्याण कोष स्थापित होगा। पेपरलीक की घटना घटित हो जाती है.SOG के अधीन स्पेशल टास्क फोर्स गठित होगी। सभी भर्ती परीक्षा निशुल्क, 200 करोड़ का भार आयेगा। 
सभी ब्लॉक मुख्यालय पर सावित्री बाई फुले महाविद्यालय की घोषणा
विवेकानंद यूथ हॉस्टल बनेंगे.सभी ब्लॉक मुख्यालय पर सावित्री बाई फुले महाविद्यालय की घोषणा। गहलोत ने कहा कि आगामी साल में प्राथमिकता से भर्ती होंगी. पेपर लीक की घटना का जिक्र किया और कहा कि कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए STF के गठन की घोषणा। प्रदेश में 76 लाख परिवार को LPG सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध होगा। उज्ज्वला योजना के परिवारों को रियायती सिलेंडर मिलेगा। 76 लाख परिवारों को सस्ती दर पर सिलेंडर मिलेगा। आगामी वर्ष से इन परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। 
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
एक क्लिक में देखिए परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा की शादी की खूबसूरत तस्वीरें
एक क्लिक में देखिए परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा की शादी की खूबसूरत तस्वीरें
By Aakash Khuman
इन 5 बॉलीवुड हसीनाओं ने नेगेटिव रोल करके खूब बटोरी सुर्खियां
इन 5 बॉलीवुड हसीनाओं ने नेगेटिव रोल करके खूब बटोरी सुर्खियां
By Aakash Khuman
Shahid Kapoor ने नया लुक किया कैरी
Shahid Kapoor ने नया लुक किया कैरी
By Aakash Khuman
भूलकर भी घर वालों के साथ न देंखे ये वेब सीरीज…
भूलकर भी घर वालों के साथ न देंखे ये वेब सीरीज…
By Ekantar Gupta
एक क्लिक में जानें रिद्धि डोगरा के बारे में 10 इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स
एक क्लिक में जानें रिद्धि डोगरा के बारे में 10 इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स
By Aakash Khuman
अंबानी के घर पर गणेश चतुर्थी की पूजा में शामिल हुई बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस
अंबानी के घर पर गणेश चतुर्थी की पूजा में शामिल हुई बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस
By Aakash Khuman
SIIMA Awards 2023: South सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ का जश्न की झलक
SIIMA Awards 2023: South सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ का जश्न की झलक
By Aakash Khuman
7 भारतीय फिल्में जिन्होंने दुनिया भर में ₹800 करोड़ क्लब में किया प्रवेश
7 भारतीय फिल्में जिन्होंने दुनिया भर में ₹800 करोड़ क्लब में किया प्रवेश
By Aakash Khuman
OTT India is the country’s first hybrid Over-The-Top (OTT) Platform, which not only revives original, creative material, but also incorporates digital technology into Indian content.
About Company
Download Our Apps
Copyright @2023  All Right Reserved – Designed and Developed by Sortd
एक क्लिक में देखिए परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा की शादी की खूबसूरत तस्वीरें इन 5 बॉलीवुड हसीनाओं ने नेगेटिव रोल करके खूब बटोरी सुर्खियां Shahid Kapoor ने नया लुक किया कैरी भूलकर भी घर वालों के साथ न देंखे ये वेब सीरीज… एक क्लिक में जानें रिद्धि डोगरा के बारे में 10 इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स अंबानी के घर पर गणेश चतुर्थी की पूजा में शामिल हुई बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस SIIMA Awards 2023: South सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ का जश्न की झलक 7 भारतीय फिल्में जिन्होंने दुनिया भर में ₹800 करोड़ क्लब में किया प्रवेश