Loksabha Election 2024 Jhalawar Seat: झालावाड़। महारानी वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में उनके पुत्र दुष्यंत की नामांकन सभा में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झालावाड़ पहुंचे। इस दौरान नामांकन सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। ये एक ही परिवार की पर्टियों का एलाइंस है। उन्होंने कांग्रेस और अन्य पार्टियों को घोटालेबाज बताते हुए नेशनल हेराल्ड केस, चीनी घोटाला, चावल घोटाला, पनडुब्बी घोटाला सहित कई प्रकार के घोटाले बताते हुए कहा कि इस एलायंस के सभी राजनीतिक दल के नेता घोटालेबाज हैं। उन्होंने कहा कि इंडिएलाइंस के अधिकांश नेता या तो जेल में हैं या फिर बैल पर हैं। इससे पूर्व झालावाड बारां संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए नड्डा हेलीकॉप्टर से झालावाड़ के श्री जी मेंहमी स्टेडियम पहुंचे। जहां वसुंधरा राजे सिंधिया एवं दुष्यंत सिंह सहित भाजपा के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद नड्डा सभा स्थल पहुंचे और उन्होंने दुष्यंत सिंह के समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां को गिनवाया।
यह भी पढ़े : Loksabha Election 2024: पहली सभा में आधा दर्जन से ज्यादा सीटों को साध गए मोदी
सिंधिया, आडवाणी और भैरोंसिंह के सपने हो रहे पूरे
इस अवसर पर सभा को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया एवं उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह ने भी संबोधित किया।जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि झालावाड़ की जनता ने हमारी तीन पीढियां को प्यार दिया है। दुष्यंत आप सबके परिवार का सदस्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजमाता विजय राजे सिंधिया, लालकृष्ण आडवाणी और भैरों सिंह के सपने पूरे हो रहे हैं। वसुंधरा ने कहा कि हमें खास चिंता है विद्यार्थियों की और किसानों की।झालावाड़ और बारां में सिंचाई के लिए बांधों का एक पूरा नेटवर्क तैयार है। झालावाड़ का नाम पहले कोई नहीं जानता था अब उसे लोकसभा में भी पहचाना जाता है क्योंकि यहां पर काम हुआ है। दुष्यंत सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को हमने अपना परिवार समझा है, क्षेत्र की जनता ने भी हमें खूब प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का संकल्प लेते हैं और चाहते हैं कि हर खेत तक पानी पहुंचे, किसानों के आय बढ़े, बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो। दुष्यंत सिंह ने जनता से कहा कि भाजपा ने लोगों को जोड़ने का काम किया और हमारे लोकसभा क्षेत्र में प्रगति निरंतर जारी रहेगी। हम 36 कौम को गले लगा कर आगे बढ़े हैं।
यह भी पढ़े : Rajasthan Loksabha Election2024: आज राजस्थान में नामांकन का दौर, ओम बिरला तीसरी बार – सीपी जोशी पहुंचे नामांकन भरने…
महारानी के बाद अब बेटे की बादशाहत
इस सीट से जहां पहले लगातार 5 बार राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सांसद रहीं और उनके बाद से लगातार उनके बेटे दुष्यंत सिंह यहां से चुनाव में परचम लहरा रहे हैं। महारानी का गृह क्षेत्र होने के कारण ये सीट बीजेपी के कब्जे में 1989 से बनी हुई है। दुष्यंत लगातार 4 बार यहां से सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम पर नजर डाले तो बीजेपी के दुष्यंत सिंह 4.5 लाख वोटों के अंतर से जीते थे। दुष्यंत ने कांग्रेस के प्रमोद शर्मा को हराया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में दुष्यंत को 64.77% वोट शेयर के साथ 8,87,400 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद शर्मा को 4,33,472 वोट (31.64%) ही मिले। 2019 के चुनावों के समय कुल वैध मतों की संख्या 13,69,868 थी।
यह भी पढ़े :Jhalawar Lok Sabha Seat: दुष्यंत सिंह ने नामांकन दाखिल किया, वसुंधरा रहीं नदारद… जानिए किसकी जीत के आसार…
आठ विधानसभा क्षेत्रों से मिलकर बनी है लोकसभा सीट
झालावाड़-बारां की कुल जनसंख्या की बात करें तो साल 2011 की जनगणना के मुताबिक झालावाड़-बारां की आबादी 26,34,085 है। इसमें 81.64 प्रतिशत हिस्सा शहरी और 18.36 प्रतिशत ग्रामीण है। यह लोकसभा क्षेत्र राजस्थान के कोटा संभाग के अंतर्गत आता है। झालावाड़-बारां का क्षेत्र खेती के लिहाज से बेहद उपजाऊ है। खास बात ये है कि इस सीट पर 1984 के बाद से कांग्रेस कभी जीत ही नहीं पाई। झालावाड़-बारां के अंदर 8 विधानसभा सीटें हैं।
सीट का जातीय समीकरण?
झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर जातीय समीकरण की बात करें तो यह गुर्जर बाहुल्य इलाका है। गुर्जरों के बाद एससी/एसटी का नंबर है। जिनकी लगभग 35 फीसदी आबादी इस लोकसभा क्षेत्र में निवास करती है। इनमें से 17.65 फीसदी अनुसूचित जाति (एससी) और 17.43 फीसदी अनुसूचित जनजाति (एसटी) के हैं। इस सीट पर जैन और मुस्लिम वोट भी परिणाम को प्रभावित करते हैं।
एक्टिंग छोड़ अब पॉलिटिक्स में दिखेंगी ‘अनुपमा’, रुपाली गांगुली ने किया BJP ज्वाइन
By Anjali Soni
Dry Fruits for Vitamin B12: विटामिन बी12 की है कमी, इन ड्राई फ्रूट्स को करें डाइट में शामिल
By Preeti Mishra
Cucumber Side Effects : सावधान! अत्यधिक खीरा का सेवन कर सकता है आपको बहुत बीमार
By Preeti Mishra
Khaskhas Benefits: गर्मियों में खाएं खसखस के बीज, शरीर रहेगा ठंडा
By Preeti Mishra
Vitamin D Deficiency: इन लक्षणों से पहचाने शरीर में विटामिन डी की कमी को, ऐसे करें दूर
By Preeti Mishra
Dry Fruits to Avoid in Summer: गर्मियों में भूलकर भी ना करें इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन, जानिये क्यों
By Preeti Mishra
मांग में सिंदूर लगाए नई-नवेली दुल्हन बन दिखीं आरती सिंह, यहां देखें तस्वीरें
By Anjali Soni
इन फिल्मों से बनाया सामंथा रुथ प्रभु ने अपना नाम, जन्मदिन के खास अवसर पर देखें लिस्ट
By Anjali Soni