Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दूसरी यात्रा का नाम हुआ “भारत जोड़ो न्याय यात्रा”, जानें यात्रा का पूरा रूट मैप

Bharat Jodo Nyay Yatra
Bharat Jodo Nyay Yatra

Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर एक बार यात्रा पर निकलने वाले हैं। इस बार यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ होगा। जो यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होगी। जबकि यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होने की संभावना है। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी है। इससे पहले यात्रा नाम ‘भारत न्याय यात्रा’ दिया गया था।

न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई पहुंचेगी

जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) की शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगी। यह यात्रा 14 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। जहां यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके बाद पूरी यात्रा के दौरान राहुल गांधी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे। इस यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होने की संभावना है।

 राहुल की यात्रा 100 सीटें करेंगी कवर

यह 6800 किलोमीटर लंबी यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। जो यात्रा में 67 दिनों तक चलेगी जिसमें 110 जिलों की 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा सीटें कवर की जाएंगी। इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra)  के दौरान उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा 20 जिले कवर किए जाएंगे। इस दौरान राहुल गांधी बस और पद यात्रा करते हुए जनता से संवाद करेंगे। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को न्यौता दिया जाएगा।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप

मणिपुर में 107 किमी की यात्रा में कुल 4 जिले कवर किए जाएंगे।

नागालैंड में यात्रा 257 किमी का सफर तय करेगी। जहां 5 जिले से होकर गुजरेगी।

असम के 833 किमी के सफर में यात्रा 17 जिलों में जाएगी।

अरुणाचल प्रदेश में 55 किमी की यात्रा में 1 जिले को कवर किया जाएगा।

मेघालय में राहुल गांधी 5 किमी की यात्रा करेंगे। जो कि 1 जिले से गुजरेगी।

पश्चिम बंगाल में यात्रा 523 किमी का सफर तय करेंगी।इस दौरान यात्रा 7 जिलों में पहुंचेगी।

बिहार में राहुल गांधी 425 किमी लंबी यात्रा करेंगे। जो 7 जिलों को कवर करेंगी।

इसके बाद यात्रा झारखंड जाएगी। जहां 804 किमी के सफर में 13 जिलों में यात्रा पहुंचेगी।

उड़ीसा में 341 किमी लंबी राहुल गांधी की यात्रा होगी।जो 4 जिलों से होकर जाएगी।

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी 536 किमी में 7 जिलों की यात्रा करेगें।

उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी 1,074 किमी का सफर करेंगे। जहां 20 जिलों से होकर गुजरेंगे।

मध्य प्रदेश में 698 किमी राहुल गांधी की यात्रा होगी। जो कि 9 जिलों में पहुंचेगी।

राजस्थान में यात्रा 128 किमी का सफर तय करेगी। जो कि 2 जिलों से होकर गुजरेगी।

गुजरात में राहुल गांधी की यात्रा 445 किमी की होगी। जो 7 जिलों से होकर गुजरेंगी।

महाराष्ट्र में यात्रा 480 किमी लंबी होगी। यह 6 जिलों से होकर समाप्त होगी।

यह भी पढ़े: पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा को एससी से बड़ा झटका, जानें मामला

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

एक्टिंग छोड़ अब पॉलिटिक्स में दिखेंगी ‘अनुपमा’, रुपाली गांगुली ने किया BJP ज्वाइन
एक्टिंग छोड़ अब पॉलिटिक्स में दिखेंगी ‘अनुपमा’, रुपाली गांगुली ने किया BJP ज्वाइन
By Anjali Soni
Dry Fruits for Vitamin B12: विटामिन बी12 की है कमी, इन ड्राई फ्रूट्स को करें डाइट में शामिल
Dry Fruits for Vitamin B12: विटामिन बी12 की है कमी, इन ड्राई फ्रूट्स को करें डाइट में शामिल
By Preeti Mishra
Cucumber  Side Effects :  सावधान! अत्यधिक खीरा का सेवन कर सकता है आपको बहुत बीमार
Cucumber Side Effects : सावधान! अत्यधिक खीरा का सेवन कर सकता है आपको बहुत बीमार
By Preeti Mishra
Khaskhas Benefits: गर्मियों में खाएं खसखस के बीज, शरीर रहेगा ठंडा
Khaskhas Benefits: गर्मियों में खाएं खसखस के बीज, शरीर रहेगा ठंडा
By Preeti Mishra
Vitamin D Deficiency: इन लक्षणों से पहचाने शरीर में विटामिन डी की कमी को, ऐसे करें दूर
Vitamin D Deficiency: इन लक्षणों से पहचाने शरीर में विटामिन डी की कमी को, ऐसे करें दूर
By Preeti Mishra
Dry Fruits to Avoid in Summer: गर्मियों में भूलकर भी ना करें इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन, जानिये क्यों
Dry Fruits to Avoid in Summer: गर्मियों में भूलकर भी ना करें इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन, जानिये क्यों
By Preeti Mishra
मांग में सिंदूर लगाए नई-नवेली दुल्हन बन दिखीं आरती सिंह, यहां देखें तस्वीरें
मांग में सिंदूर लगाए नई-नवेली दुल्हन बन दिखीं आरती सिंह, यहां देखें तस्वीरें
By Anjali Soni
इन फिल्मों से बनाया सामंथा रुथ प्रभु ने अपना नाम, जन्मदिन के खास अवसर पर देखें लिस्ट
इन फिल्मों से बनाया सामंथा रुथ प्रभु ने अपना नाम, जन्मदिन के खास अवसर पर देखें लिस्ट
By Anjali Soni
OTT India is the country’s first hybrid Over-The-Top (OTT) Platform, which not only revives original, creative material, but also incorporates digital technology into Indian content.
Download Our Apps
Copyright @2023  All Right Reserved – Designed and Developed by Sortd
एक्टिंग छोड़ अब पॉलिटिक्स में दिखेंगी ‘अनुपमा’, रुपाली गांगुली ने किया BJP ज्वाइन Dry Fruits for Vitamin B12: विटामिन बी12 की है कमी, इन ड्राई फ्रूट्स को करें डाइट में शामिल Cucumber Side Effects : सावधान! अत्यधिक खीरा का सेवन कर सकता है आपको बहुत बीमार Khaskhas Benefits: गर्मियों में खाएं खसखस के बीज, शरीर रहेगा ठंडा Vitamin D Deficiency: इन लक्षणों से पहचाने शरीर में विटामिन डी की कमी को, ऐसे करें दूर Dry Fruits to Avoid in Summer: गर्मियों में भूलकर भी ना करें इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन, जानिये क्यों मांग में सिंदूर लगाए नई-नवेली दुल्हन बन दिखीं आरती सिंह, यहां देखें तस्वीरें इन फिल्मों से बनाया सामंथा रुथ प्रभु ने अपना नाम, जन्मदिन के खास अवसर पर देखें लिस्ट